सड़क निर्माण में किसी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं

0
70d3d13c-17ac-4381-a04f-3d22cdd9ba6a

सड़क निर्माण में किसी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं

सभी निर्माणाधीन व कार्य पूर्ण हुई सड़कों की गुणवत्ता की जांच करें अभियंता: कमलेश

जनता कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखें, गड़बड़ी होने पर करें शिकायत

फोटो: विधायक कमलेश कुमार सिंह

 

कुछ सड़कों की गुणवत्ता पर ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत मिलने के बाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि काफी मेहनत के बाद सड़कों को स्वीकृति मिलती है। निविदा डालने का सभी को अधिकार है। काम किसे मिला उससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है। मगर काम जिस ठेकेदार को मिला है, उन्हें हुसैनाबाद हरिहरगंज क्षेत्र में लीपा पोती नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि बल्डीहरी गाजीबिहरा सड़क की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने पहले भी विभागीय अभियंताओं को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद हरिहरगंज क्षेत्र में बन रही सभी सड़कों की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों को भी ध्यान देने की जरूरत है। श्री सिंह ने कहा कि उनके इलाके में जितनी भी सड़के बन रही हैं, उस सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को विभाग बिना गहन जांच भुगतान नहीं करें। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से समझौता कर भुगतान करने वाले अभियंताओं के खिलाफ भी वह संबंधित विभागों के सचिवों को पत्र लिख कर सड़कों की गुणवत्ता की जांच करा कर दोषी अभियंता व ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। साथ ही आगामी विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा के माध्यम रखेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यादेश के बाद भी जो ठेकेदार काम शुरू नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध भी संबंधित कार्यपालक अभियंता कार्रवाई करें या खुद कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति होंगे विकास कार्यों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अच्छा कार्य नहीं करने वाले ठीकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की भी करवाई कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *