सड़क को ले कर विवाद दो पक्षों में जम कर चली लाठी और डंडे महिला व कुछ नाबालिक भी घायल
पलामू। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के चीरू पंचायत अंतर्गत पटखाही गांव में सोमवार शाम करीब 4 बजे रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जहां लोग एक दूसरे पर लाठी डंडी से मारपीट करते हुए देखें गए। इस झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। इस घटना के संबंध में बताया गया कि एक पक्ष के कई लोगों का घर मुख्य सड़क से हटकर रास्ते पर स्थित है। वही दूसरे पक्ष के कुछ लोगों का जमीन उसी रास्ते पर पड़ रहा है। जिसे बंद किया जा रहा था। इसी बात को लेकर पहले एक पक्ष के लोगों ने विरोध जताया। इसी दौरान बात ज्यादा बढ़ गई। और दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना सूचना मिलने पर छत्तरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पा लिया है। और मामले को जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

