सड़क हादसा, नौ की मौत, पांच की हालत नाजुक

0
Untitled

सड़क हादसा, नौ की मौत, पांच की हालत नाजुक
पटना : बिहार के लखीसराय जिले में रामगढ़ चौक थाना चौक क्षेत्र के झुलौना गांव के पास आज (बुधवार) सुबह ट्रक और सीएनजी टैंपो की सीधी टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल पांच लोगों की हालत नाजुक है। इस टक्कर में टैंपो के परखच्चे उड़ गए ।

टैंपो में कुल 14 लोग सवार थे। इनमें से आठ की मौत घटनास्थल पर हो गई । एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल से पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।हादसे में 14 लोग जख्मी हो गए। इनमें आठ लोगों की मौत हो गई। बाकी छह लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर एक व्यक्ति की मौत हो गई । गंभीर रूप से घायलों को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *