रविदास जयंती की तैयारी को लेकर कल होगी बैठक

संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी रविवार 4 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक डबरा मोड़ के समीप अरविंद राम के आवास पर संपन्न होगी।

बैठक में गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों, जिम्मेदारियों के बंटवारे सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष भी गुरु रविदास जयंती का भव्य आयोजन मध्य विद्यालय लेस्लीगंज के मैदान में किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने के लिए मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य, युवा प्रतिनिधि तथा आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से बैठक में शामिल होकर अपने सुझाव देने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। उक्त जानकारी आयोजक समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार ने दी |