रोटरी नेत्र चिकित्सालय स्थित सभागार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले 5 शिक्षक- शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित।

0
c17b0287-131e-4e48-a071-465e5cdb25ce

रोटरी गिरिडीह द्वारा दिनांक 7 सितंबर को रोटरी नेत्र चिकित्सालय स्थित सभागार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले 5 शिक्षक- शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मान पाने वाले शिक्षकों में न्यू गार्डेन हाई स्कूल पचम्बा के निदेशक श्री धर्मेंद्र कुमार दुबे,सीएम एक्सलेंट गर्ल्स हाई स्कूल के प्राचार्य श्री मुन्ना कुमार कुशवाहा,कांसेप्ट ट्यूटीरियल कोचिंग संस्थान के निदेशक श्री रोहित कुमार, बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका श्रीमती जसमीत कौर, मोंगिया पब्लिक स्कूल की प्रचार्या श्रीमती पुनीत कौर मौजूद रहे।
इन सबों को शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं देकर सभी को सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला,प्रोजेक्ट चेयरमैन पियूष मुसद्दी, रोहित जैन,नरेंद्र सिंह,मंजीत सिंह,राजेश जालान,देवेंद्र सिंह,अमित गुप्ता,अमित अग्रवाल,मनीष बर्नवाल,नबीन सेठी, डॉ विनय गुप्ता,तरणजीत सिंह खालसा, लक्खी प्रसाद गौरीसरिया,बेला जालान,स्नेह सेठी इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *