रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल ने सलूजा स्टील में किया पौधरोपण

0
be7b3d2c-b33c-43a0-ae6f-3e58b9f122ca

रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल ने सलूजा स्टील में किया पौधरोपण

चंदन पांडे,गिरिडीह

गिरिडीह:- रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल के द्वारा सलूजा स्टील एण्ड पावर प्रा० लिमिटेड, महतोडीह, टुण्डी रोड, गिरिडीह में आज पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने करीब 100 पौधों का पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष रो० सिद्धार्थ गौरिसरिया, मेजबान रो० सतविन्दर सिंह सलूजा सह निदेशक सलूजा स्टील एण्ड पावर प्रा० लिमिटेड तथा सचिव रो० सिद्धार्थ जैन उपस्थित थे। इनके अलावे रोटरी कपल के महिला पूरूष सदस्य भी इस पौधारोपण के कार्यक्रम में शामिल थे।

बताया गया कि रोटरी क्लब गिरिडीह कपल के द्वारा हर साल पर्यावरण को बचाने हेतु पौधारोपण का कार्यक्रम किया जाता है और भविष्य में 1000 पौधों का पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पुनीत कार्य के लिए सलूजा स्टील एण्ड पावर प्रा० लिमिटेड ने रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त  किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed