रोटरी गिरिडीह का मेगा हेल्थ कैंप: 400 लोगों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य जांच

आज रोटरी गिरिडीह द्वारा चतरो स्थित मोंगिया पॉवर प्राइवेट लिमिटेड में एक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सज्जन डोकानिया, डॉ शशिभूषण चौधरी, डॉ विकास माथुर, डॉ राम रतन केडिया, डॉ राहुल चौधरी, डॉ अदिति राजगढ़िया, एवं रोटरी नेत्र चिकित्सालय के कर्मियों द्वारा लोगों आँख, नाक, कान ,गला, हड्डी नस,उच्च रक्तचाप,मधुमेह एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जाँच कर उचित परामर्श देते हुए निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराई गई।
इस शिविर में कुल 400 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया।
इस शिविर के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष पीयूष मुसद्दी,मोंगिया पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हरविंदर सिंह मोंगिया,बलविंदर सिंह सलूजा, शिविर संयोजक तरनजीत सिंह, क्लब सचिव रोहित जैन,बिजय सिंह,डॉ मो० आजाद,नंदन दारूका,विकास बगड़िया, अमित गुप्ता,अभिषेक जैन, विकास बसईवाला,अजय जैन,प्रशांत बगड़िया,मनीष तर्वे, आशीष तर्वे,अंशुल जैन,जगजीत सलूजा, डॉ तारकनाथ देव,डॉ विनय गुप्ता, सहित मोंगिया पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के कर्मियों का अहम योगदान रहा।