रोटी बैंक के संस्थापक जतिन कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात
रोटी बैंक के संस्थापक जतिन कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात
दुमका।
समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था रोटी बैंक के संस्थापक जतिन कुमार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें राज्य के सामाजिक विकास, गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान तथा सेवा कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान जतिन कुमार ने रोटी बैंक द्वारा लगातार किए जा रहे मानव सेवा कार्यों की जानकारी दी, जिसमें जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना, आपदा के समय सहायता एवं सामाजिक जागरूकता जैसे कार्य शामिल हैं। श्री चंपाई सोरेन ने रोटी बैंक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा भाव से जुड़े कार्य समाज को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने जतिन कुमार को सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया और भविष्य में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर समाजसेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक संवाद हुआ।
यह मुलाकात समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

