रक्तदान शिविर: अग्रवाल समाज के द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया अयोजन युवाओं ने रक्तदान कर दिखाया उत्साह
रक्तदान शिविर: अग्रवाल समाज के द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया अयोजन युवाओं ने रक्तदान कर दिखाया उत्साह
आज पलामू जिले के डाल्टनगंज में मगधी अग्रवाल समाज के द्वारा रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदान का संग्रह कर लक्ष्य को पार किया, युवाओं ने रक्तदान कर दिखाया उत्साह।
मगधी अग्रवाल समाज के शिविर में महीला पुरुष और युवाओं ने किया एक साथ रक्तदान।
सभी रक्त दाताओं का प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।
नारायणी हॉस्पिटल में अग्रवाल समाज द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें अग्रवाल समाज के उत्साह से 51 यूनिट रक्तदान का संग्रह किया गया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ नारायणी हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर राहुल अग्रवाल वा मगधी अग्रवाल समाज कमिटी के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुरुवात अग्रसेन महाराज की प्रतिमा के समक्ष फूल माला चढ़ा एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इसके बाद 9 बजे से रक्तदान शिविर में चिकित्सा कर्मियों की टीम द्वारा की रक्त संग्रह की प्रक्रिया को शुरू किया गया जिसको लेकर अग्रवाल समाज के रक्त दाताओं में उत्साह देखा गया।
अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 51 यूनिट ब्लड संग्रह का लक्ष्य रखा गया था लेकिन कमेटी के पदाधिकारियों की सफलता से लक्ष्य को पार किया।
इस अवसर पर कई चिकित्सक वा अस्पताल कर्मी और अग्रवाल समाज सहित कमिटी के पदाधिकारी मौजुद रहे।

