रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम और सुरक्षा के अटूट बंधन का उत्सव है  :  डी आई जी पलामू।

 विश्व हिंदू परिषद के महिला शाखा मातृ शक्ति _ दुर्गा वाहिनी के बहनों ने आज रक्षा बंधन त्यौहार के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल के जिला कार्यालय में पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीमान नौशाद आलम के कलाई पर रखी बांधकर रक्षा बंधन त्यौहार को समारोह पूर्वक मनाया।

          रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर आज विश्व हिंदू परिषद  _  बजरंग दल,  पलामू के जिला कार्यालय में पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीमान नौशाद आलम का शुभागमन हुआ।  बहनों से राखी बंधवाने के बाद श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम,  स्नेह और अटूट बंधन के प्रतिक है।  यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती और एक-दूसरे की रक्षा करने के वादे की स्वीकारोक्ति है।  रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम और सुरक्षा के अटूट बंधन का उत्सव है।  आज के दिन हम सबको शपथ लेनी चाहिए कि दुनिया की सभी बहनों को अपनी सगी बहन के तरह ही सम्मान,  प्यार,  आदर और सुरक्षा देंगें।

          विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक सूबेदार दामोदर मिश्र ( से. नि.) ने पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मान नौशाद आलम को अपने व्यस्त दिनचर्या में से बहुमूल्य समय निकाल कर विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल के कार्यालय में पधार कर रक्षा बंधन त्यौहार में शामिल होने के लिए जिला समिति के तरफ से हार्दिक आभार प्रकट किया।

          आज के रक्षा बंधन कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के महिला उपाध्यक्ष अनामिका सिंह,  मातृ शक्ति प्रमुख ऊषा राणा,  दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका कामिनी सिंह,   मधु सिंह,   कोमल सिंह,   सुगंधा तिवारी,  माधवी तिवारी,   प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र,   जिला मंत्री अमित तिवारी,   विशेष संपर्क प्रमुख किशोर पांडेय,  बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  विहिप जिला सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी,  समरसता प्रमुख पप्पू लाठ,  कोषाध्यक्ष राजीव गोयल,  समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी,  बलोपासना प्रमुख विकाश कुमार कश्यप,  प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा,  विद्यार्थी प्रमुख विवेक कुमार सिंह,  विहिप मेदिनीनगर नगर अध्यक्ष दीपक प्रसाद, रूपेश कुमार,  राज कुमार तिवारी इत्यादि की सहभागिता रही।

You may have missed