रजबंधा गांव में 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

मेराल थाना क्षेत्र के रजबंधा गांव में 26 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी के फंदे से झूल कर संदेह हास्यपद स्थिति में आत्महत्या कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक सचिन कुमार सिंह के परिजन मंगलवार के सुबह लगभग 9:00 बजे नहीं उठने पर देखा तो सचिन अपने कमरे में फांसी के फंदे से झूल रहा था मृतक के परिजनों ने आसपास के लोगों को जानकारी दिया देने के बाद मेराल पुलिस को भी सूचना दिया पुलिस घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी लिया और पंचनामा कर डेथ बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया पोस्टमार्टम के बाद मृतक के डेथ बॉडी परिजनों को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार सचिन कुमार अपने पिता का एकलौता पुत्र था जो गढ़वा में मारुति शोरूम के बगल में पशु आहार की दुकान चलाता था 26 वर्षीय सचिन शादीशुदा था उसका एक लड़का भी है जिसके माथे से पिता का साया उठ गया और घर परिवार के लोगों का रो-रेकर बुरा हाल है गांव में मातम छाया हुआ है।