रिंकू जी एवं अनवर भाई बधाई के पात्र .. प्रथम महापौर
रिंकू जी एवं अनवर भाई बधाई के पात्र .. प्रथम महापौर
स्थानीय शिवाजी मैदान मैं रावण वध कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रथम महापौर श्रीमती Aruna शंकर जी ने पलामू चेंबर के कार्यकारी सदस्य श्री रिंकू दुबे जी को हरिशचंद्र घाट मैं दाह संस्कार के लिए आधे कीमत पर विगत 5 वर्षों से लकड़ी उपलब्ध करने एवं
चेंबर के कोषाध्यक्ष भाई अनवर हुसैन जी को कोरोना कॉल से अब तक 93 लावारिस शव हेतु निशुल्क लकड़ी उपलब्ध कराने के लिए शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया l श्रीमती शंकर ने कहा समाज में ऐसे लोग प्रेरणादायक होते हैं l उन्होंने कहा कोरोना काल में जब लोग अपने परिजनों को दाह संस्कार किए बिना घाट पर छोड़कर भाग रहे थे उस वक्त रिंकू जी द्वारा अपने जान को जोखिम में डालते हुए आधे दाम पर लकड़ी उपलब्ध कराई जा रही थी तब जब झारखंड के दूसरे घाटों में 15 से 25000 तक दाह संस्कार के लिए लिया जा रहा था और यहां हरिश्चंद्र घाट में मात्र 2100 से 3500 लिया गया जो आज भी कायम है l प्रथम महापौर Aruna शंकर ने कहा कोरोना कॉल से आज तक अनवर भाई द्वारा थाना प्रशासन या किसी सामाजिक संगठन के रिक्वेस्ट पर निशुल्क आज भी शब दाह किया जा रहा जो आज भी कायम है l इस कार्य की जितने भी प्रशंसा की जाए कम है l प्रथम महापौर ने कहा कई चेंबर के सदस्यों ने भी इसमें आर्थिक सहयोग किए हैं जो बधाई के पात्र हैं l प्रथम महापौर ने कहा राजा हरिश्चंद्र घाट की व्यवस्था देख रहे चेंबर के वरिष्ठ सदस्य श्री कृष्णा अग्रवाल को भी मैं बधाई देती हूं जिन्होंने अपनी देखरेख में घाट को व्यवस्थित एवं सुसज्जित रखा है जिससे बाहर से आने वाले अतिथियों पर यहां की व्यवस्था देख निगम की अच्छी छवि बनती है l
