रेत की चोरी करना पड़ा भारी, तीन ट्रैक्टर जप्त
सरई एवं गोरबी पुलिस ने रेत की चोरी कर रहे तीन ट्रैक्टरों को रेत के साथ दबोचते हुये वाहन मालिक एवं चालकों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उक्त वाहनों को जप्त कर लिया है।
मुखबिरों के जरिये सरई पुलिस एवं तिनगुड़ी पुलिस को सूचना मिली कि महान नदी के देवरदाह में कुछ ट्रैक्टर रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लगे हुये है। थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम रवाना किया जहाँ दो ट्रैक्टरों को रेत की चोरी करते दबोच कर चालक प्रकाशबाबू शाह एवं गोविन्द सिंह निवासी बाघाडीह एवं वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की है। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रदीप बघेल, सहायक निरीक्षक अनूप सिंह आरक्षक रविशंकर तिवारी, बबलू यादव, सदन यादव सहित तिनगुडी चौकी प्रभारी एवं स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही। वहीं गोरबी चौकी
पुलिस ने रेत का अवैध परिवहन करते हुये एक ट्रैक्टर को मुहर से जप्त किया है। चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार को अलसुबह मुखबिरों के जरिये सूचना मिली कि मुहेर से ट्रैक्टर रेता लेकर आ रहा है। चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ उक्त वाहन को दबोचते हुये चालक सुरेन्द्र कुमार जायसवाल पिता रामप्रसाद जायसवाल से रेत परिवहन करने का टीपी मांगा। चालक ने टीपी प्रस्तुत नहीं किया जिस पर पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेते हुये चालक के साथ-साथ वाहन मालिक अक्षय लाल साकेत पिता दुरिया लाल साकेत के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

