रेहला नवाहपरायन महायज्ञ का निकला कलश शोभायात्रा
रेहला नवाहपरायन महायज्ञ का निकला कलश शोभायात्रा
बिश्रामपुर नगर परिषद के मुख्य कस्बा रेहला में श्रीरामचरित मानस नवाहप्रयाण महायज्ञ सह अठरहवां मानस महाअधिवेशन को लेकर 501 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा निकाला गया। कलश शोभा यात्रा की शुरुआत रेहला (गढ़वा रोड) स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा योगीबीर बाबा देव स्थल प्रांगण से हुआ। कलश शोभा यात्रा मे मुख्य अतिथि पलामू संसद बी डी राम,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी,एसएस सतीश कुमार,डॉ वी पी शुक्ला,रंजीत सिंह,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय,कथावाचक स्वामी कृष्णानंद शास्त्री जी महाराज व महायज्ञ समिति के अध्यक्ष श्याम चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से भगवा झंडा दिखा कर रवाना किया। कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ रेलवे स्टेशन,थाना चौक होते कोयल नदी तट पहुचा जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद पूरे नगर भ्रमण करते हुये यात्रा वापस योगिबिर बाबा यज्ञशाला परिसर पहुंचा। जहां पूरे विधि विधान से कलश की स्थापना करायी गयी।।कलश शोभा यात्रा में अमरेश तिवारी,नरेंद्र सिंह,समाजसेवी ज्वाला गुप्ता,पंकज मिश्रा,आलोक पाठक,संजू सिंह,प्रमोद दीक्षित,भरदुल पासवान,प्रमोद पासवान सहित दर्जनों गांव के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।
