रेड क्रॉस पलामू के उपाध्यक्ष आलोक पाठक, सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता, संयोजक सुधीर कुमार अग्रवाल बने

0
98ebd27b-bb3c-4d07-bb45-b9867c0573af

आज दिनांक 29 जनवरी 2024 दिन सोमवार को रेड क्रॉस पलामू चुनाव 2024 में विजय हुई नई टीम के उपाध्यक्ष आलोक पाठक, सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता, संयोजक सुधीर कुमार अग्रवाल ,
मुख्य परियोजना निदेशक गिरधारी गर्ग,
कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह
कार्यकारिणी सदस्य
कमल कुमार जैन, आलोक माथुर, कृष्णा अग्रवाल, आलोक वर्मा, अखिलेश तिवारी, उदय शंकर दुबे एवं रेडक्रॉस के सहायक नवगीत कुमार एवं गुड्डू कुमार को श्रीराम सेना झारखंड प्रदेश की इकाई ने सम्मानित किया और शुभकामना दी कि वे आगे चलकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई कृतिमान को कायम करें और आम जनमानस को न्यूनतम मूल्य पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दें। श्री राम सेना की टीम ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को भगवा अंग वस्त्र हनुमान चालीसा पुष्पगुच्छ एवं माला पहना कर सम्मानित किया एवं सभी को अच्छे तरीके से कार्य करने की शुभकामना दी। इस मौके पर श्रीराम सेना के राज्य प्रमुख पंकज कुमार जायसवाल ,संदीप कुमार दास ,हरिओम शंकर ,पप्पू कुमार लाठ, शशिकांत कुमार विवेक चौबे,केशव लाठ एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed