रायपुर के 10 लाख से अधिक घरों को नहीं मिलेगा पानी

0
Untitled

रायपुर। फिल्टर प्लांट में खारुन नदी के इंटेकवेल की जिस पाइप लाइन से पानी आता है, उसमें बड़ा लीकेज हो गया है। इस फाल्ट को सुधारने के लिए 6 मार्च को शाम के समय और 7 मार्च को सुबह के वक्त शहर के 30 टंकियों से 10 लाख से अधिक लोगों को पीने का पानी नहीं मिलेगा। उन्हें या तो अपने घरों के बोर का पानी पीना होगा या फिर निगम कई जगह टैंकरों से पानी पहुंचाएगा। गर्मी से पहले इस बड़े फाल्ट की वजह से शहर की आधी से अधिक आबादी दो वक्त के पानी के लिए परेशान होगी। फिल्टर प्लांट के कार्यपालन अभियंता के अनुसार जिस मेन पाइप में लीकेज पकड़ में आया है, उसकी मोटाई 1400 एमएम व्यास की है। इसी पाइप लाइन से काठाडीह इंटेकवेल से खारुन नदी का रॉ वाटर फिल्टर प्लांट में आता है, जिसे शुद्ध करके टंकियों को भरा जाता है। उसी मेन लाइन का लीकेज सुधारने शटडाउन करना पड़ रहा है। इसलिए 7 मार्च को सुबह के समय भी जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि 6 मार्च सुबह पानी आपूर्ति करने के बाद 14 घंटे का शटडाउन ले लिया जाएगा। मरम्मत कार्य के कारण 150 एमएलडी प्लांट सूखा रहेगा। पूरी तरह से पयेजल की आपूर्ति 7 मार्च को शाम के समय से होने लगेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *