रायगढ़ से दिल्ली रवाना होंगे राहुल गांधी |

0
download (6)

रायगढ़ से दिल्ली रवाना होंगे राहुल गांधी वह 10.45 बजे बार्डर पर रेंगालपाली गांव में नेशनल हाईवे 49 के किनारे राहुल गांधी आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद आज दोपहर 12:00 बजे ही राहुल गाँधी विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11 फरवरी को रायगढ़ से फिर आगे बढ़ेगी। कांग्रेस की न्याय यात्रा आज छत्तीसगढ़ में दाखिल होगी। ओडिसा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख छग पीसीसी के अध्यक्ष दीपक बैज को झंडा सौपेंगे। इस औपचारिकता के बाद राहुल गांधी के साथ हजारों की की संख्या में मौजूद न्याय यात्री छत्तीसगढ़ में दाखिल होंगे। राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही यह यात्रा आने वाले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ में रहेगी। प्रदेश में इस यात्रा की विदाई 14 फरवरी को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में होगी। करीब 3 बजे यह यात्रा रायगढ़ में एंट्री लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *