राष्ट्रपति ट्रंप बनें या बाइडेन ‘उपराष्ट्रपति का भारतीय कनेक्शन तय’

0
Untitled

अमेरिका में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव में इस बार भारत को दोनों तरफ से फायदा होने वाला है. कुछ लोग इस मसले को ‘डबल इंडिया कनेक्शन’ बता रहे हैं. अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप या जो बाइडेन कोई भी राष्ट्रपति बने भारत को फायदा मिलना तय है. आने वाले समय में दुनिया की राजनीति में इसका बड़ा असर पड़ने वाला है.

दरअसल, अमेरिका बीते कुछ सालों से भू-राजनीतिक तौर पर भारत को चीन का काउंटरपार्ट मानता है. ऐसे में अमेरिका की नजर भारत की भूमिका काफी अहम हो जाती है. ट्रंप और जो बाइडेन ने पहले ही साफ कर दिया है कि चुनाव जीतने के बाद वे भारत को लेकर आगे चलने वाले हैं. जानकारों का मानना है कि जो बाइडेन यदि चुनाव जीतते हैं तो भारत-अमेरिका के रिश्ते पहले जैसे ही रहने वाले हैं. दूसरी तरफ ट्रंप पहले ही भारतीय प्रधानमंत्री की तारीफ कर चुके हैं. साल 2020 में ट्रंप के भारत आने पर ‘नमस्ते ट्रंप’ अभियान के तहत उनका जोरदार स्वागत हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *