राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी कराएगी ब्रज की रास होली

राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी कराएगी ब्रज की रास होली
शनिवार को ब्रज की रास होली की झलक देखने को मिलेगी। रेड़मा में रांची रोड स्थित राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के प्रदेश कार्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। जहां रंग-गुलाल, स्वाल्पाहार के अलावा बाहर से आए कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य, संगीत का रंग पर झुमने का मौका मिलेगा। जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बताया कि होली उमंग, उल्लास, उत्साह को संचार करने वाला उत्सव है। होली मिलन समारोह मिलजुल कर एकता, सद्भाव, भाईचारगी का संदेश देने का अवसर प्रदान करता है। इसी सोच के साथ ब्रज की रास होली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रंगारंग झांकियों पर झुमने पर लोग विवश होंगे। देवेंद्र तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक धर्मनिष्ठ सनातनी धर्मरक्षक श्री अर्जुन पाण्डेय उर्फ गुरु पाण्डेय एवं राष्ट्रीय सचिव भूदेव सोनू मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। साथ ही विप्र परिवार समेत सनातन धर्मावलंबी को होली मिलन समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।