राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून सख्ती से लागू करने के लेकर, निकाली गई रैली

0

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून सख्ती से लागू करने के लेकर, निकाली गई रैली।

मनिका- मनिका प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को ग्राम स्वराज मजदूर संघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून 2013 का सकती से लागू करने की मांगों को लेकर एक दिवसीय जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के खेल मैदान से शुरुआत किया गया। सैकड़ो की संख्या में पैदल मार्च करते हुए हाथों में तख्ती लेकर पीडीएस राशन की कालाबाजारी बंद करो, हर कार्डधारीयो को राशन दो, ईट पत्थर से तौलना बंद करो कार्डधारियो को राशन पूरा दो, जैसे नारे लगाते हुए। थाना चौक, बाजार चौक, ब्लॉक गेट, पचफेड़ी चौक होते हुए प्रखंड परिसर पहुंच कर नारेबाजी किया गया। झारखण्ड नरेगा वॉच जेम्स हैरेन्ज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मनिका प्रखंड के अलग-अलग गांवो से लाभुक आए हुए हैं। लाभुकों का अगस्त महीना से राशन डीलर नहीं दे रहे है। दूसरी तरफ सरकार पोस मशीन और तौल मशीन लगाती है। उसमें भी डीलर लोग ईटा और पत्थर लगाकर के पहले मशीन को मिलान कर देते हैं, जितना उनका हिस्सा है। और दूसरी तरफ उनको राशन कम दे देते हैं। यह पूरा तमाशा चल रहा है। लाभुक लोग प्रशासनिक अधिकारियों को लिखकर दे रहे हैं। लेकिन उसका समाधान आज तक प्रशासनिक अधिकारी नहीं निकाल रहे हैं। इससे तंग आकर आज मनिका प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्र के कार्डधारी प्रखंड आए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *