राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत अशोक दसौंधी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मांग दिवस के रूप में मनाया गया
आज दिनांक 10 जुलाई को बी सी सी एल के पश्चिमी झरिया क्षेत्र के महुदा ग्रुप के मुरुलिडीह 20/ 21 कोलियरी हाजिरी घर के समक्ष सीटु (CITU )के आह्वान पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत अशोक दसौंधी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मांग दिवस के रूप में मनाया गया।मजदूरों ने नारे बाजी किया एवं चार नए लेबर कोड को निरस्त करने की मांग किया साथ ही मजदूरों के राष्ट्रीय स्तर के अन्य 10 मांगों की मांग की सार्वजनिक उद्योगों एवं सरकारी विभागों का निजीकरण पर रोक लगाने कोयला क्षेत्र में एमडीए को रद्द करने, एच ई सी को पुनः चालू किया करने, सभी श्रमिकों के लिए मूल्य सूचकांग से जुड़े 26000/ प्रति माह न्यूनतम मजदूरी देने, इ पी एफ,इ पी एस एंव इस डी एलाई के बकाया भुगतान में मालिकों को दिया गया छुट को रद्द करने, समान काम के बदले समान वेतन देने, सभी असंगठित मजदूरों को पंजीकरण करने उन्हें पेंशन सहित व्यापक सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने, नई पेंशन स्कीम को रद्द कर पुराने पेंशन स्कीम को बहाल करने, इ पी एस के तहत न्यूनतम 10000/ रूपया पेंशन देने ,आंगनवाड़ी आशा सहिया, मध्यान भोजन कर्मी एवं अन्य स्किम वर्करों को सरकारी कर्मचारी का मान्यता देने एवं उनका न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने, सभी निर्माण श्रमिकों को इ एस आई कवरेज प्रदान करने स्वास्थ्य योजनाओं, मातृत्व लाभ , जीवन एवं विकलांगता बीमा का कवरेज सुरक्षित करने , वन भूमि अधिकार और पर्यावरण की कीमत पर प्राकृतिक संसाधनों को कॉर्पोरेट के हाथों में सौंपना बंद करने मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी को रोकने के लिए प्रभावि कदम सुनिश्चित करने इन सभी दस मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन सीटू के संयुक्त महामंत्री मानस चटर्जी,पी एन तिवारी, कृष्णा रजक,उदय कुमार सिंह, केदार सिंह, विजय हाजरा, प्रमोद कुमार सिंह, दुखन महतो, लालजी कुर्मी,राजू हांडी, नूरमोहम्मद, नंदू मांजी, सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
