रांची सहित इन जिलों में आज पड़ सकते हैं ओले, यहां बारिश और वज्रपात

0
e8783fbd-2822-42b9-a4b8-5342337f9c9d

रांची सहित इन जिलों में आज पड़ सकते हैं ओले, यहां बारिश और वज्रपात

रांची : झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में कल यानी 7 मई को ओले पड़ेंगे। कई जिलों में बारिश होगी। आंधी चलने के साथ वज्रपात भी होगा। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 6 मई, 2024 को दी।
तापमान में गिरावट होगी
मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें कोई बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।
आज से यहां होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 7 से 9 मई को कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है। राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर 10 से 12 मई तक बारिश होगी।
आज से यहां आंधी-वज्रपात
केंद्र के अनुसार 7 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा के झोंके के साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की स्‍पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।
राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, मध्‍य और दक्षिणी भागों में 8 मई को कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान हवा की स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में पड़ने की संभावना है।
इसी तरह 9 मई को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की आशंका है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिले में देखने को मिलेगा।
राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, मध्‍य और दक्षिणी भागों में 10 मई को कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान हवा की स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में पड़ने की संभावना है। पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है।
इन जिलों में पड़ेंगे ओले
केंद्र के अनुसार 7 मई को पश्चिम सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर जिले में कहीं-कहीं ओला पड़ने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *