“रांची में सम्मानित हुए शिक्षाविद् डॉ. डी. एन. मिश्रा – मिला यूथ आइकन अवार्ड”

झारखंड एजुकेशनल एंड कल्चरल डेवलपमेंट सोसाइटी के सचिव लॉ फैकल्टी के गौरव, प्रतिष्ठित शिक्षाविद् डॉ. डी. एन. मिश्रा को विधि शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। झारखंड के वित्त मंत्री के द्वारा उन्हें ब्लू रेडिसन होटल,रांची में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में “यूथ आइकन अवार्ड” प्रदान किया गया।उनकी सफलता, शैक्षणिक निष्ठा, निरंतर शोध, उत्कृष्ट मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सार्थक पहचान है।डॉ. मिश्रा ने वर्षों से विधि शिक्षा को नई दिशा देने, विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों की समझ विकसित करने और न्याय व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने में जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने न केवल शिक्षण को एक मिशन की तरह निभाया है बल्कि शोध, सेमिनार, वर्कशॉप और शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से लॉ फैकल्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, केस स्टडी और न्यायिक प्रक्रियाओं की बारीकियों को सरल भाषा में समझाने की उनकी क्षमता ने उन्हें एक प्रेरणादायी शिक्षक के रूप में स्थापित किया है। इस खुशी के अवसर पर झारखंड विधि महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ विकास कुमार राय, झारखंड कॉलेज आफ फार्मेसी के प्रिंसिपल डॉ मिथिलेश कुमार ,कोऑर्डिनेटर अरमान हुसैन , झारखंड संध्याकालीन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ एस बी मिश्रा द्वारा ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई। यह सम्मान इस बात का प्रतीक है उनके मार्गदर्शन में कई विद्यार्थियों ने न्यायिक सेवाओं, अधिवक्ता पेशे तथा अन्य विधिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं। डॉ. डी. एन. मिश्रा को सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी, आशा जताई कि वे इसी प्रकार विधि शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे और अगली पीढ़ी को ज्ञान, नैतिकता और न्याय के मूल्यों से प्रेरित करते रहेंगे। उनका यह सम्मान न सिर्फ लॉ फैकल्टी, बल्कि संपूर्ण मगध विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। इस अवसर पर प्रो अजय भट्टाचार्य , प्रो राघवेंद्र दत्त ,प्रो सुखनंदन तिवारी, प्रो नूपुर वर्मा, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार ,धर्मेंद्र कुमार पांडे ,अमित कुमार ,ललन कुमार, समीम ,धनेश्वर महतो ,सीता देवी ,रेखा देवी ,मंजू देवी ,किशोर वर्मा , कंडुलना,प्रो महजबी परवीन ,प्रो सुप्रिया सिंह, नीरज कुमार सिंहा, डॉ कौशल कुमार , माला सिन्हा, राजेश कुमार तिवारी ,मुकेश तिवारी, प्रसादी कुमार आदि उपस्थित थे।

You may have missed