रांची क्रिएटर मीट 3.0 की सफलता और भविष्य की दिशा पर चर्चा
रांची : कलाम अकादमी, रांची परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रांची क्रिएटर मीट 3.0 की ऐतिहासिक सफलता और झारखंड के डिजिटल भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। रांची क्रिएटर मीट का उद्देश्य है कि राज्य के क्रिएटर्स इन विषयों को अपने कंटेंट के माध्यम से दुनिया तक पहुँचाएँ और झारखंड को एक कंटेंट गोल्डमाइन के रूप में स्थापित करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलाम अकादमी, रांची के संस्थापक विकाश मिश्रा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा “हमारा सपना सिर्फ इवेंट करना नहीं है। हमारा लक्ष्य झारखंड में ऐसा डिजिटल इकोसिस्टम बनाना है जहाँ टैलेंट को बाहर जाने की जरूरत न पड़े। रांची क्रिएटर मीट एक ऐसा मंच है जो युवाओं को पहचान, आत्मविश्वास और दिशा देता है।” उन्होंने आगे कहा –
“झारखंड में हुनर की कोई कमी नहीं है। कमी है तो सिर्फ पहचान और सही प्लेटफॉर्म की। कलाम अकादमी आने वाले वर्षों में क्रिएटर्स, स्टार्टअप्स और डिजिटल प्रोफेशनल्स के लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम तैयार कर रही है।” प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि रांची क्रिएटर मीट 3.0 की सफलता केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक शुरुआत है। आने वाले समय में यह मंच झारखंड को डिजिटल क्रिएशन, स्टोरीटेलिंग और कंटेंट इनोवेशन के नक्शे पर एक नई पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा। यह पहल झारखंड के युवाओं को यह विश्वास दिलाती है कि छोटे शहरों से भी बड़े डिजिटल सपने पूरे किए जा सकते हैं।

