रांची के ओझा मार्केट में अपराधियों ने दंपती को मारी गोली, दोनों की मौत
रांची के ओझा मार्केट में अपराधियों ने दंपती को मारी गोली, दोनों की मौत
राजधानी रांची में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बुधवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने दंपती को गोली मार दी. यह घटना जिले के पंडरा ओपी क्षेत्र के ओझा मार्केट स्थित वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. आनन-फानन में पुलिस ने दंपती को पास के अस्पताल भेजा, जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बिरसा उरांव घटना से कुछ देर पहले अपने घर लौटा और उसकी पत्नी घर के बाहर खाना बना रही थी. इसी दौरान दो अपराधी बगल के खेत के रास्ते मौके पर पहुंचे और दोनों को गोली मार दी. बिरसा उरांव हत्या के मामले में जेल से सजा काटकर, कुछ दिनों पहले ही बाहर निकला था. बिरसा ने तीन शादी की थी. सोनी मुंडा बिरसा उरांव की तीसरी पत्नी थी. पुलिस इसकी जांच कर रही है. अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग की है और खेत के रास्ते फरार हो गये.
