राममय हुआ पूरे तरहसी प्रखंड, निकला गया रामलला की झांकी के साथ भव्य जुलूस।

0
511ffe3f-0f1a-4bea-bfa6-57769ef7e53b

राममय हुआ पूरे तरहसी प्रखंड, निकला गया रामलला की झांकी के साथ भव्य जुलूस।

पलामू जिले के प्रखंड के मुख्यालय सहित विभिन्न जगहों पर रामलाल की अयोध्या में विराजमान होने को लेकर भव्य जुलूस का आयोजन किया गया तथा कहीं -कहीं राम कीर्तन के साथ अखंड कीर्तन का भी कार्यक्रम भरपूर रूप से किया गया तथा भंडारा का भी आयोजन संपन्न हुआ जिसके तत्वाधान में देवी मंडप तरहसी , शिव मंदिर तरहसी , महावीर मंदिर तरहसी, महावीर मंदिर बेदानी में राम भक्तों ने भंडारा का आयोजन करते हुए झांकी के साथ भव्य जुलूस का आयोजन किया जिसमें राम भक्त काफी उत्साहित तथा सनातन धर्म के लोगों ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए जुलूस का आनंद लिया जबकि यह जुलूस तरहसी मुख्यालय से होते हुए बेदनी चौक पर पहुंचा जहां लकड़ाही से भी जुलूस पहुंचकर मिलन करते हुए वहां से फिर तरहसी देवी मंडप बाजार पर विसर्जन किया गया
जबकि जुलूस में शामिल पांकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रुद्र शुक्ला, लाल सूरज,तरहसी पंचायत के मुखिया पंकज सिंह ,उदयपुरा वन पंचायत मुखिया महेंद्र पासवान ,तथा समस्त सनातन धर्म के लोगों ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *