रामलीला का किया गया आयोजन ,ग्रामीण ले रहे आनंद

रामलीला का किया गया आयोजन ,ग्रामीण ले रहे आनंद
पलामू जिले के नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के ग्राम कठौंधा में 24 नवंबर से देवी मंडप के प्रांगण में बनारस से आए हुए निशुल्क कलाकार के माध्यम से रामलीला का कार्यक्रम दिखाया जा रहा है।
ये रामलिला का कार्यक्रम 9 दिनो तक दिखाया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन कुराईन पतरा पंचायत के मुखिया पूनम देवी एवं मुखिया पति वीरेंद्र कुमार के द्वारा किया गया।
इसके पुर्व में पुनम देवी वा बीरेंद्र कुमार एव कलाकारों को फुल माला पहन कर स्वागत किया गया।
साथ हीं पूजा अर्चना वा आरती कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई।
मौके पर मुखिया पति बीरेंद्र कुमार ने कहा की वैदिक सनातन धर्म हमारा सबसे पुराना धर्म है आज का साइंस हमारे ऋषि मुनियों के लिखे हुए वेद पर रिसर्च कर रहे हैं। हमारा धर्म सबसे पवित्र धर्म है। और हम सब को भगवान राम के आदर्श और उनके बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए।
साथहीं कहा की हमारे पंचायत में रामलीला का आयोजन किया जाना हम अब के लिए बड़े सौभाग्य की बात है।
मौके पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य डब्ल्यू सिंह ,देवी मंडप पूजा समिति रोहित कुमार, रंजीत कुमार सिंह, दीप नारायण सिंह, सुजीत कुमार सिंह रोशन कुमार यादव सुशांत कुमार यादव अक्षय कुमार, सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजुद रहे।