रामचरित मानस न्वाहन परायण महायज्ञ का 57 वा महाअधिवेशन कमिटी गठित

रेड़मा में रामचरित मानस न्वाहन परायण महायज्ञ का 57 वा महाअधिवेशन कमिटी गठित
सतेंद्र तिवारी अध्यक्ष आलोक तिवारी पिंटू बने मीडिया प्रभारी
मेदिनीनगर रांची रोड रेड़मा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण में आगामी 9/04/24 से लेकर 17/04/24 तक होने वाले श्री रामचरित मानस नवाहन परायण महायज्ञ,57 वा महाअधिवेशन के उपलक्ष्य में बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से सतेंद्र तिवारी जी को अध्यक्ष एवम प्रवीण तिवारी जी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं रिंकू तिवारी और पिंकू तिवारी को संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा शशि तिवारी और मोनू तिवारी को, मंत्री और सह मंत्री का पद दिया गया। बृजमोहन तिवारी जी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारी सदस्य के रुप में कुणाल प्रियदर्शी जी का चयन हुआ। इस बैठक में पिंटू तिवारी, धनंजय तिवारी, विकास तिवारी, मुन्ना तिवारी, पारस विश्वकर्मा,संदीप विश्वकर्मा, प्रभाष तिवारी सहित रेड़मा के कई सम्मानित सदस्य शामिल रहे।
यह जानकारी महायज्ञ समिति के मिडिया प्रभारी आलोक तिवारी ऊर्फ पिंटू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया।