राम मंदिर से प्राप्त पूजित अक्षत श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए रखा गया : विहिप पलामू।
राम मंदिर से प्राप्त पूजित अक्षत श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए रखा गया : विहिप पलामू।
अयोध्या में नव निर्मित श्री राम जन्म भूमि मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सभी सनातन धर्मावलंबियों को सहभागी बनाने के लिए श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से प्राप्त पूजित अक्षत कलश को मेदनी नगर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए विश्व हिंदू परिषद पलामू के द्वारा बारी बारी से रखा जा रहा है।
उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज अक्षत कलश को शिव शक्ति पंच मुखी हनुमान मंदिर, नवकेतन सिनेमा रोड, बेलवा टीका चौक, में स्थानांतरित कर श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए रखा गया। अक्षत कलश आज रात्रि इसी मंदिर में रहेगा और कल दोपहर तक अक्षत कलश को उसी मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा अर्चना हेतु रखा रहेगा। कल दो पहर बाद पूजित अक्षत कलश को नगर के किसी दूसरे मंदिर में स्थानांतरित किया जाएगा।
आज के कार्यक्रम में जिला सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, जिला बलो पासना प्रमुख विकास कुमार कश्यप, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष दीपक प्रसाद, नगर मंत्री दीपक सिंह, नगर बजरंग दल सह संयोजक दिलीप गिरी, और सम्मानित सदस्य रवि तिवारी और राकेश सिंह इत्यादि की सहभागिता रही।
