राम जी के दर्शन करने अयोध्या रवाना हुए दर्शनार्थी, जिप सदस्य पत्थलगड़ा एवं नवाडीह पंचायत मुखिया ने भगवा झंडा दिखाकर किया रवाना

राम जी के दर्शन करने अयोध्या रवाना हुए दर्शनार्थी, जिप सदस्य पत्थलगड़ा एवं नवाडीह पंचायत मुखिया ने भगवा झंडा दिखाकर किया रवाना
चतरा / पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत नवाडीह पंचायत के ग्राम चौथा से शुक्रवार को अयोध्या तीर्थ स्थल में प्रभु श्री राम जी की दर्शन करने को लेकर करीबन 70 लोगों का जत्था निकला। इस मौके पर पत्थलगड़ा जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी उर्फ भगत एवं नवाडीह पंचायत मुखिया कंचन देवी ने आरती तिलक वंदन कर भगवा झंडा दिखाकर दर्शनार्थीयों के रथ को रवाना किया। प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह पंचायत स्थित ग्राम चौथा से करीबन 70 लोग भगवान श्री राम जी के दर्शन करने निकले हैं। दर्शनार्थीयों को रवाना करते हुए जिप सदस्य रामसेवक दांगी, नावाडीह पंचायत मुखिया कंचन देवी, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशीष दांगी व जिप सदस्य पुत्र संतोष कुमार वर्मा ने कहा यह क्षण भावनात्मक है, करीब 500 सालों के संघर्ष के बाद भव्य रूप से बनी प्रभु श्री राम जी की मंदिर में विराजे प्रभु श्री राम जी का दर्शन करना एक सपने जैसा है, आज वह सपना जब पूरा हो रहा है तो हृदय प्रफुल्लित है, हम सबके आराध्य प्रभु श्री राम की कृपा समस्त देशवासियों पर बनी रहे ऐसी कामना करते हैं। वहीं चौथा निवासी तपेश्वर दांगी के द्वारा राम भक्तों को अपने निजी खर्चे से सभी को भगवा कलर का गमछा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजक सुनील दांगी और प्रदीप दांगी ने बताया कि सभी राम भक्तों को बनारस, विद्यांचल, प्रयागराज, अयोध्या, दिल्ली, हरिद्वार, अक्षरधाम, आगरा, मथुरा, वृंदावन, गोकुल, कानपुर का भी दर्शन कराएंगे। मौके पर नावाडीह पैक्स अध्यक्ष दिनेश्वर दांगी, राम लखन दांगी, सरजू प्रसाद सिंह, बुद्धेश्वर महतो, आदित्य राणा, पंकज कुमार, सतीश दांगी, नावाडीह पंचायत सचिव लखन यादव, वार्ड सदस्य अजय दांगी, विश्व सूत्री उपाध्यक्ष जितेंद्र दांगी, जगदेव दांगी, बालेश्वर दांगी समेत उपस्थित सभी ग्रामीणों ने सभी दर्शनार्थीयों का अभिनंदन कर उन्हें रवाना किया।