राज्यस्तरीय खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता में कई बच्चियाँ मेडल प्राप्त कर की प्रखण्ड को गौरवान्तित
राज्यस्तरीय खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता में कई बच्चियाँ मेडल प्राप्त कर की प्रखण्ड को गौरवान्तित
मेडल प्राप्त छात्राओं को जीत खुशी में विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया गया सम्मानित
सिमरिया : प्रखण्ड के लेपो विद्यालय में राज्य स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त हुए सभी एथलीटों को सम्मान समारोह के तहत विद्यालय प्रबंधन द्वारा मेडल एवं फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में खेल गांव रांची में आयोजित राज्य स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता किया गया। जिसमें उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लेपो ,प्रखण्ड सिमरिया जिला चतरा के कुल आठ बालिकाओं ने मेडल प्राप्त हुआ की हैं।जिसमें क्रमशः अंडर 14 बालिका 4 x100 मीटर रिले रेस में सोनी कुमारी, कांति कुमारी ,प्रिया कच्छप एवं प्रियंका कच्छप ने ब्रोच मेडल प्राप्त की है ।वहीं अंडर-19 बालिका 4 x 400 मीटर रिले रेस में लीलावती कुमारी, रिया कुमारी ,मालती कुमारी एवं पूर्णिमा कुमारी ने सिल्वर मेडल प्राप्त की हैं ।
इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के 24 जिला के एथलेटिक्स शामिल हुए थे।जिसमें लगभग 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था ।
यह प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संपन्न किया गया। अपने जिला एवं प्रखण्ड के खेल प्रतियोगिता में जीत हासिल की छात्राओं को जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दिनेश मिश्र एवं जिला क्रीड़ा पदाधिकारी श्री तुषार राय ने उज्जवल भविष्य का कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामना दिया है।
मेडल प्राप्त सभी बालिकाओं के अभिभावक काफी प्रसन्न है उनका कहना है कि आने वाले समय में हमारी बच्चियां निश्चित रूप से और बेहतर करेंगे।विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री अबोध राम ने बताया कि विद्यालय से 19 एथलीट्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिए थे जिसमें आठ बच्चों को मेडल प्राप्त हुआ है ।लेपो विद्यालय के बच्चे एथलेटिक्स के अलावे पूर्व में हॉकी ,फुटबॉल , खो खो,कबड्डी में भी मेडल प्राप्त कर चुके है साथ ही साथ तीन बार हॉकी प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय भाग ले चुके हैं। भविष्य में इस विद्यालय के बच्चे स्पोर्ट्स के क्षेत्र में निश्चित ही आगे होंगे और अपना विद्यालय एवं चतरा जिला का नाम रोशन करेंगे ।यह विद्यालय के सभी बच्चे सुदूरवर्ती क्षेत्र से आते हैं जो काफी मेहनत कर रहे हैं ।उम्मीद है कि लगातार अभ्यास से भविष्य में बच्चे नेशनल प्रतियोगिता में भी मेडल प्राप्त अवश्य करेंगे ।विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री जितेंद्र प्रसाद ने सभी बच्चों को मेडल एवं फूल माला से स्वागत किया एवं भविष्य में भी इसी तरह का प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया। साथ ही साथ विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अबोध राम को भी उन्होंने खूब सराहा एवं बधाई दिया ।मौके पर विद्यालय के शिक्षक श्री शैलेश कुमार राणा ,अनुज कुमार, कुमारी शांता ,महेंद्र राम ,दुर्गेश कुमार ,मेराज नियाजी, अजमतउल्लाह, मनोज रविदास, गीता श्रुति , खुशबू कुमारी ,किरण खाखा ,संजय कुमार एवं मोहमद सिराज के अलावे बच्चों के परिजन शामिल थे।
