राज्यपाल संतोष गंगवार का गिरिडीह आगमन, इंजीनियर विनय सिंह के आवास पर भव्य स्वागत
झारखंड प्रदेश के महामहीम राज्यपाल आदरणीय संतोष गंगवार जी द्वारा धार्मिक नगरी देवघर बैजनाथ धाम में बाबा भोलेनाथ का पूजा अर्चना के साथ आशीर्वाद प्राप्त कर अन्य कार्यक्रमों मे भाग लेते हुए रांची वापस लौटने के क्रम में सेवा निवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह के शिवपुरी आवास गिरिडीह में शिष्टाचार मुलाकात के क्रम में आए,
इंजीनियर विनय सिंह की आवास पर महामहीम राज्यपाल के आगमन की सूचना मिलते ही दोपहर बाद से गिरिडीह पाचंबा मुख्य मार्ग पर शिवपुरी आने वाले रास्ते में प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, शिवपुरी आने वाले रास्ते के हर चौक चौराहे पर आरक्षी बलो की तैनाती के साथ विनय सिंह के आवास पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे, मौके पर गिरीडीह उपयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा आरक्षी अधीक्षक विमल कुमार,दंडाधिकारी सहित काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी तथा प्रशासन के लोग तैनात थे, इंजीनियर विनय सिंह के घर पर महामहिम राज्यपाल के पहुंचते ही सैकड़ो लोगों के द्वारा गाजे बाजे के साथ फुल वर्षा कर भव्य रूप से स्वागत किया गया,
महामहिम राज्यपाल के आगमन पर इंजीनियर विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया की आदरणीय संतोष गंगवार जी का स्वागत एवं अभिनंदन कर मुलाकात करने का मेरे परिवार सहित कॉलेज, के प्रधानाचार्य ,शिक्षक ,विभिन्न राजनीतिक दल के नेता ,कार्यकर्ता ,समाजसेवी ,बुद्धिजीवी एवं नगर के प्रबुद्धजनों को गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ,
मौके पर गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य अनुज सिंन्हा,सर जैसी बोस गर्ल्स हाई स्कूल के प्रधानाचार्य मुन्ना कुशवाहा , इंजीनियर संजीव कुमार ,भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ,जिला महामंत्री संदीप डंगैच, महेंद्र वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जालान , लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज , जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा ,भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनित सिंह ,विवेश जलान ,सदानंद वर्मा, कांग्रेस नेता समीर चौधरी समाजसेवी वासुदेव राम चंद्रवंशी, कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष दिगंबर दिवाकर, प्रजापति समाज के जिला सचिव रामेश्वर पंडित, व्यवसायी रवि राज पटेल, शिवम् राय ,मृगेंद्र कुमार,कुमार गौरव , डुग्गू ,कुंदन सिंह राजपूत, अजय यादव,राजेश सिंन्हा , रणजीत सिंह ,सुमन सिंन्हा , निशु सिंन्हा ,डॉक्टर शशी भूषण प्रसाद सहित सैकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग थे,
