राज्य स्तरीय योगासना स्पोर्ट प्रतियोगिता के लिए गिरिडीह टीम बोकारो के लिए रवाना।

29 से 31 अगस्त तक बोकारो के दिल्ली पब्लिक स्कूल में होने वाले छठे राज्य स्तरीय योगासना स्पोर्ट प्रतियोगिता में भाग लेने गिरिडीह की 8 सदस्यीय टीम आज गिरिडीह बस स्टैंड से बोकारो के लिए रवाना हुई।
गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि इस राज्य स्तरीय योगासना प्रतियोगिता में भाग लेने पूरे झारखंड के खिलाड़ी आ रहे है उस के निमित ही गिरिडीह के 6 खिलाड़ी सबजूनियर वर्ग में आस्था गुप्ता, अप्रियांशु कुमारी, स्मिता कुमारी, जूनियर ग्रुप श्रेयान गुप्ता और सीनियर ग्रुप में रिदा अली और शिवानी कुमारी कोच आकाश स्वर्णकार एवं टीम मैनेजर जयप्रकाश गुप्ता के साथ आठ सदस्यीय टीम बोकारो के लिए रवाना हुए।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो के दिल्ली पब्लिक स्कूल में 29 से 31 अगस्त तक होगा और इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि ये सभी खिलाड़ी पहली बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता खेलने जा रहे है पर सभी में पदक जीतने की काबिलियत है।
इसलिए उन्होंने पूर्ण विश्वाश जताया कि ये सब अपने अपने वर्ग में पदक जीत कर जरूर अपना स्थान आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु झारखंड टीम में बनाने में कामयाब रहेंगे।
गिरिडीह जिला योगासन स्पोर्ट संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार, कार्यकारणी सदस्य उत्कर्ष गुप्ता,हर्ष सिंह,कन्हैया सिंह,अभिजीत सिंह, शिवम वर्मा, प्रेमांशु गुप्ता ने उन्हें बस स्टैंड से अपनी शुभकामना एवं जीत की अग्रिम बधाई के साथ बोकारो के लिए रवाना किया।
जिला संघ के राजेश जालान, नवीनकांत सिंह, बबलू सिन्हा, संतोष शर्मा, दयानंद जयसवाल, पुष्पा शक्ति,रोहित श्रीवास्तव,नितेश नंदन,सोनी कुमारी, मुक्ता कुमारी,शशिकांत विश्वकर्मा,अनिल सिंह, आदि ने भी अपनी शुभकामना दी।

You may have missed