राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया

0
2796dec0-0c08-4af5-b655-771d7fa14f5c

राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया

पलामू – झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय, पलामु स्थित सभागार में पलामु जिला पीएलएचआईवी नेटवर्क सदस्यों के साथ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहायक निदेशक संतोष कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, दिपक कुमार गुप्ता, जिला परियोजना अधिकारी अहाना, इमाम अंसारी, अध्यक्ष स्नेहदीप स्टेट नेटवर्क मनोज यादव, पलामु नेटवर्क के मनोज कुमार सहित कुल लगभग 26 प्रतिभागी उपस्थित थे।
इस अवसर पर झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहायक निदेशक श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा यह बताया गया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के साथ कोई भेदभाव करता है या किसी डॉक्टर द्वारा उसका ऑपरेशन करने से मना किया जाता है तो एचआईवी/एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) एक्ट 2017 के अंतर्गत उसे एक लाख रुपए तक का जुर्माना अथवा 3 माह से 2 साल तक की कैद अथवा दोनों हो सकता है। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं यथा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिसका लाभ एचआईवी संक्रमित व्यक्ति उठा सकते हैं ! इमाम अंसारी द्वारा यह बताया गया कि वैसी संक्रमित महिलायें जो बेबी का प्लान करना चाहती हैं वे आईसीटीसी या पिपीटीसी काउन्सलर से मिलें जिससे उनके होने वाले बच्चे को एचआईवी से बचाया जा सके । सभी प्रतिभागियों को टोल फ्री नंबर 1097 के संबंध में जानकारी दी गई, जिस पर कॉल कर एचआईवी से संबंधित किसी भी तरह का जानकारी एवं शिकायत प्राप्त कर सकते हैं। मनोज यादव द्वारा यह बताया गया की एचआईवी संक्रमित व्यक्ति अपना पूरा जीवन स्वस्थ एवं समान्य रूप से बीता सकते हैं बशर्ते एआरटी दवा का नियमित सेवन करें । उनके द्वारा सभी एचआईवी पोजीटीव व्यक्तियों को पीएलएचआईवी नेटवर्क से जुड़ने का अनुरोध किया गया जिससे उन सभी को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके ! दिपक कुमार गुप्ता दारा यह बताया गया की एचआईवी केवल चार कारण असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सूई के इस्तेमाल, संक्रमित खून चढ़ाने तथा संक्रमित महिलायें से उसके होने वाले बच्चे को होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *