राजनीतिक विश्वसीनयता के प्रतीक है मोदी :ज्योतिरीश्वर

0
6d04294d-70b4-4d5a-9312-72b5ed62aa6c

राजनीतिक विश्वसीनयता के प्रतीक है मोदी :ज्योतिरीश्वर

जनता ने किया मोदी की गारंटी पर भरोसा

तीन राज्यों के चुनाव परिणाम पर भाजपा किसान मोरचा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिक्रिया

मेदिनीनगर: झारखंड भाजपा किसान मोरचा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने तीन राज्यों के चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश का चुनाव परिणाम यह बताने के लिए पर्याप्त है कि देश को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। पिछले दस वर्षों में देश की प्रगति के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने जो काम किया है। चुनाव के नतीजे उन्ही कार्यों का परिणाम है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान , छत्तीसगढ़ में जनता ने बीजेपी को जनादेश देने का काम किया है। मोरचा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में किसानों धोखा किया। छत्तिसगढ में पिछले पांच साल में घपला घोटाला हुआ है। विरोधियों के तमाम षडयंत्र के बाद भी देश की विकास पसंद जनता ने भाजपा के सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर अपनी मुहर लगाया है। उन्होने कहा कि मोदी जी राजनीति में विश्वसीनयता के प्रतिक बन गये है। केंद्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर और धारा 370 हटाकर आम जनता की भलाई का काम किया है। पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। चुनाव परिणाम के संकेत साफ है, 2024 में फिर से केंद्र में मोदी सरकार ही बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *