राजेंद्र लोहरा को केंद्रीय सदस्य बनने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
राजेंद्र लोहरा को केंद्रीय सदस्य बनने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ।
मनिका- राजेंद्र लोहरा को झामुमो केंद्रीय कमेटी के सदस्य बनाने पर प्रखंड कमेटी की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में झामुम केंद्रीय सदस्य राजेंद्र लोहरा को जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं गुलदस्ता, माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इसमें पूर्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष साकेंद्र बड़ा उरांव, पूर्व झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर, प्रखंड सचिव जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष करीमन उरांव, चरित्तर उरांव, मुरारी प्रजापति, जाकिर हुसैन, ओमप्रकाश प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। वही झामुमो केंद्रीय सदस्य राजेंद्र लोहरा ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व दिया है उसे कड़ी मेहनत के साथ निभाऊंगा और और मजबूती से पार्टी के आगे बढ़ने का काम करेंगे। वहीं उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं ने जो हमें सम्मान दिया है उसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। मौके पर पूर्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम ने कहा कि राजेंद्र लोहरा जी को केंद्रीय सदस्य बनने पर पार्टी को और मजबूती मिलेगी। एवं सरकार के योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगे। जिम्मेवारी अत्यधिक है वरीय नेताओं के दिशा- निर्देश से संगठन को मजबूती को लेकर बेहतर कार्य करेंगे। एवं नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का भी कार्य किया जाएगा।
