राजीव गांधी देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत :- बिट्टू पाठक

0
cda1068d-778a-4d96-8f2f-cc3009276902

राजीव गांधी देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत :- बिट्टू पाठक

प्रार्थना सभा में सब ने कहा कि पूरे देशवासियों के दिल में धड़कते हैं और बसते हैं स्वर्गीय राजीव गांधी जी

आज दिनांक 21 म ई 2024 को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष जैस रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के अध्यक्षता में भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई सर्वप्रथम कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माला फूल अर्पित करके श्रद्धा सुमन अर्पित की एवं कांग्रेस जनों ने उनके पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी 21वीं सदी के भारत के निर्माता थे उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किया जिसका लाभ देशवासियों को मिल रहा है सूचना प्रौद्योगिकी दूरसंचार के क्षेत्र में क्रांति ले आए 18 वर्ष के युवाओं को मत देने का अधिकार देकर युवाओं के हृदय सम्राट बन गए गांव को सशक्त बनाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था लागू किया शिक्षा का आधुनिकरण किया भारत को कंप्यूटर युग में प्रवेश कराया राजीव गांधी अपने प्रधानमंत्री काल में कई बड़ी योजनाओं को लागू किए थे राजीव गांधी को झारखंड की जनता हमेशा याद रखेगी राजीव गांधी जी के बिना यह देश की कल्पना करना अधूरा है देश अगर आधुनिकरण हुआ है इसका देन स्वर्गीय राजीव गांधी जी का है
पूरे देशवासियों के दिल में धड़कते हैं और बसते हैं राजीव गांधी जी मौके पर प्रमुख रूप से शमीम अहमद रायन ईश्वरी प्रसाद सिंह मिथिलेश कुमार सिंह जितेंद्र कमलापुरी गिरजा राम राजेंद्र अग्रवाल इंदु भगत अजय साहू नसीम खान रामानंद पाठक अनिल सिंह मुकेश सिंह अशोक पासवान उमेश यादव अखिलेश मांझी भूमिती नारायण पाठक मनोज चंद्रवंशी इत्यादि लोगों उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed