राजद की सेवा शिविर में हज़ारो कांवर पदयात्रियों के लिए लस्सी,जूस और पानी की व्यवस्था,आयोजको व शिवभक्तों का भव्य स्वागत

झुमरीतिलैया।श्री राम संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित 26 वें कांवर यात्रा को भव्य रूप देने में राष्ट्रीय जनता दल परिवार ने भी अहम भूमिका निभाई। राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव की अध्यक्षता में राजद द्वारा महाराणा प्रताप चौक के समीप सेवा शिविर लगाया।जहाँ हज़ारो कांवरयात्रियो के बीच लस्सी, जूस और बोतलबंद पानी की व्यवस्था की गई। शिव की भक्ति में लीन शिवभक्तों ने राजद के शिविर में सेवा ग्रहण किया और ध्वजाधारी धाम के लिए रवाना हुए। राजद के कोडरमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने कांवरियों का स्वागत किया और कांवरियों के बीच जूस का वितरण किया।साथ ही कांवर यात्रा के आयोजकों का अभिनंदन व भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिव की आराधना करने वालों की अद्भुत तस्वीर कोडरमा में अंतिम सोमवारी को देखने को मिलती है।उन्होंने कहा की राजद सेवा और समर्पण में विश्वास रखती है।उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन में राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी जिम्मेवारी निभाने की कोशिश की है, ताकि कांवर यात्रा की भव्यता का स्वरूप वृहत हो सके।उन्होंने कहा कि कोडरमा में शिव को जलाभिषेक करने को लेकर कांवरियों का उत्साह प्रेरणादायक है। शिविर में जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव,जिप सदस्य सह कांग्रेस नेता लक्ष्मण यादव,कंचन यादव, मो मुबारक,घनश्याम तुरी,महेश यादव,कुलदीप यादव,विजय यादव, चरणजीत सिंह, धीरज यादव,अमरजीत कौर,दीपक यादव,मंटू यादव,संतोष चंद्रवंशी,पंकज राणा,डालो पासवान, मुन्ना शर्मा, बुलाकी प्रसाद,मंजू देवी,अमर कुमार, प्रमोद यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

You may have missed