राजद का दामन थामने के बाद भाजपा ने किया पलटवार

0

राजद का दामन थामने के बाद भाजपा ने किया पलटवार।

मनिका मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा ने कहा रघुपाल का राजद मे जाने से भाजपा पर कोई फर्क नही पड़ता।

भाजपा नेताओ ने कहा गफलत मे न रहे रघुपाल।पिछले चुनाव मे भाजपा के प्रत्यासी के तौर पर मिला वोट उनका नही भाजपा पार्टी पर आस्था रखने वाले हमारे क्षेत्र के मतदाताओ का था।

मनिका: मनिका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पुर्व प्रत्याशी रघुपाल सिंह के राजद का दामन थामने के बाद शुक्रवार दिन को मनिका मे भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रघुपाल सिंह पर करारा पलटवार करते हुए कहा की रघुपाल सिंह का राजद का दामन थामने से भाजपा को कोई फर्क नही पड़ता है ।पिछले चुनाव मे भाजपा को अंठावन हजार से उपर मिले वोट को रघुपाल अपना वोट समझने की गफलत मे न करे रघुपाल को इतिहास झांक कर देखना चाहिए की भाजपा पार्टी से छः बार विधायक रह चुके स्वःयमुना सिंह को इस क्षेत्र की जनता ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर स्वीकार नही किया तो गरीबो के चारा खाने वाली पार्टी मे चले गये रघुपाल को क्षेत्र की जनता कैसे स्वीकार कर सकती है ।गौरतलब हो की रांची मे राजद के प्रदेश कार्यालय मे राजद के दामन थामने के बाद भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा था की भाजपा से अब आदिवासीयो का मोह भंग हो रहा है ।प्रेस कांफ्रेंस मे भाजपा नेताओ ने कहा की रघुपाल भुल रहे है जिस पार्टी से आदिवासीयो का मोह भंग होने की बाते कह रहे है की उसी पार्टी ने उनको पार्टी की सिंबल देकर चुनाव लड़वाया था।भाजपा नेताओ ने दावा करते हुए कहा है की मनिका विधानसभा क्षेत्र से रघुपाल के अलावा कोई भी भाजपा के किसी नेता ने राजद का दामन नही थामा है।उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामधनी सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश सिंह संदीप उरांव पुर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद मिडिया प्रभारी पंकज यादव सहित कई लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *