राजाअभिषेक के मुख्य अतिथि केवट होंगे.. प्रथम महापौर

0
Untitled design (1)

राजाअभिषेक के मुख्य अतिथि केवट होंगे.. प्रथम महापौर

शोभा यात्रा की तैयारी पूरी ..चेंबर

प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने बताया अयोध्या में कल श्री रामलला जी के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर कल हम मेदनीनगर वासी थाना रोड, गीता भवन के प्रांगण से 22 तारीख संध्या 3:00 बजे चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कै नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकालने जा रहे हैं जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है l शोभा यात्रा की शुरुआत माननीय सांसद बीडी राम जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री श्याम नारायण दुबे जी ,भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह जी, जिला अध्यक्ष विजयनंद पाठक जी, मंच मोर्चा के अध्यक्षगण सभी मिलकर श्री राम सीता लक्ष्मण की आरती कर शोभायात्रा प्रारंभ करेंगे l प्रथम महापौर ने बताया कल के शोभायात्रा में कई राज्य के भक्ति नृत्य एवं झांकियां का प्रदर्शन किया जाएगा l प्रथम महापौर ने कहा श्री राम के राजाअभिषेक में श्रीराम ने अपने इकलौते मित्र केवट को मुख्य अतिथि बनाया था हमारे मुख्य कार्यक्रम राजाअभिषेक के भी मुख्य अतिथि केवट (निषाद) वर्ग से आने वाले श्री बौद्ध चौधरी जो बोकिया मंदिर के पुजारी होंगे l कार्यक्रम के बारे में चेंबर की ओर से योजना अध्यक्ष राकेश सोनी एवं आलोक माथुर ने बताया शोभा यात्रा का रूट गीता भवन ,डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक, पूरन चंद चौक, राम जानकी मंदिर होते हुए कोयल रिवर फ्रंट होगा l लोगों में काफी उत्साह है कई जगह श्री राम सीता लक्ष्मण जो रथ पर सवार होंगे की आरती होगी l प्रथम महापौर ने सभी सनातनी नगर वासियों से अनुरोध किया है ज्यादा से ज्यादा संख्या मैं आकर शोभायात्रा का हिस्सा बन अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के गवाह बने l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *