राजा मेदनि राय तर्पण सह अखिल भारतीय चेरो जनजातीय मिलन समारोह का भव्य आयोजन
राजा मेदनि राय तर्पण सह अखिल भारतीय चेरो जनजातीय मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया
पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत राजा मेदिनी राय तर्पण सह अखिल भारतीय जनजातीय चेरो मिलन समारोह का आयोजन हुआ,पलामू प्रमंडल के तत्वाधान में पलामू किला औरंगाबाद नदी तट पर शिव मंदिर के परागण में किया गया तर्पण सह मिलन समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के दूधी के पूर्व विधायक हरि राम सिंह चेरो अवधेश सिंह चेरो तथा सतबरवा थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने संयुक्त रूप से दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया, चेरो समाज के राज्य, जिला प्रखंड से आए अतिथियों को शाल और माला देकर स्वागत किया गया।
मौके पर उत्तर प्रदेश से आए दुद्धी विधानसभा के हरिराम सिंह ने कहा कि पलामू किला झारखंड राज्य के धरोहर है राजा मेदनि राय यहां के कुशल शासक एवं प्रजा के दिलों में वास करने वाले व्यक्तित्व के मालिक थे,
इनका लोकगीत आज भी जन-जन के दिलों में बसा है।
राजा मेदनिया य घर-घर बाजे मनहानिया ।
मनिका विधान सभा के विधायक श्री रामचंद्र सिंह ने कहा कि राजा मेदिनी राय चेरो वंश के प्रभावशाली एवं जनता प्रिये कुशल राजा के रूप में आज भी जाने जाते है उनके जीवन काल की सहृदयी गाथा अपने पूर्वज से सुनते आए हैं उन्होंने कहा कि राजा मेदनी राय महान पुरुष थे उनके कार्यकाल में कोई व्यक्ति दुखित नहीं रहता था राजा मेदिनी राय की चर्चा पलामू में निश्चित रूप से होती है , वैसे राजा थे जो रात में निकाल कर घूम कर देखे थे तथा समस्या का निराकरण भी करते थे ।
श्री सिंह कहा कि राज्य सरकार से मैंने मांग किया है पलामू किला को सुंदरीकरण करने के लिए।
हमारे महापुरुष राजा मेदिनी राय की याद में 11 फरवरी दुबया खाड़ एवं छठ पूजा के शुभ अवसर पर पारन के बिहाने लगने वाला मेला पलामू किला फुलवरिया में सरकारी छुट्टी राजा मेदनी राय युवा मंच पलामू झारखंड उपयुक्त विषय पर लगने वाला मेला को सरकारी छुट्टी की दर्जा दिया जाए ।
कार्यक्रम का संचालन ज्ञानननद सिंह ने किया वहीं अध्यक्षता रबदा पंचायत के उप मुखिया उमेश सिंह के कर कमरों द्वारा किया गया,
कार्यक्रम को चार चांद लगाने के लिए अवधेश सिंह चेरो मुख भूमिका रहा उन्होंने विभिन्न राज्य जिला प्रखंड से आए चरों समाज के लोगों को राजा मेदनी राय का स्मृति चिन्ह देकर तथा सॉल्व देकर उन्हें सम्मानित किया ,
तर्पण सह मिलन समारोह में भोजन का व्यवस्था एवं प्रसाद का भी व्यवस्था किया गया था।
मौके पर तर्पण सह मिलन सम्मेलन कार्यक्रम के अध्यक्ष उमेश सिंह ,अभय सिंह ,अनिल सिंह ,करीमन सिंह ,गुड्डू सिंह, मनोज सिंह ,विश्वनाथ सिंह ,धर्मेंद्र सिंह ,जमुना सिंह मनोज सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य, सुधीर सिंह ,अरविंद सिंह ,अनिल सिंह सुनील सिंह काफी संख्या में महिला व पुरुष कार्यक्रम में उपस्थित है।
