राहुल गांधी से मिले झारखण्ड कांग्रेस के प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह

0
c209ce6c-168d-4fce-9e8d-9c134e795e18

राहुल गांधी से मिले झारखण्ड कांग्रेस के प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटि के प्रदेश प्रवक्ता और भारत यात्री रहे पलामू जिले के हुसैनाबाद विधानसभा निवासी ऋषीकेश सिंह मणिपुर से मुंबई तक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में झारखण्ड के गुमला जिला में मुलाकात की। इस अवसर पर ऋषीकेश सिंह ने राहुल गांधी जी को ये बताया कि दूसरे चरण में भारत जोड़ो न्याय यात्रा जब झारखण्ड के पलामू लोकसभा पहुंचेगी तब यात्रा का वंहा पर न्याय यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत होगा। पलामू लोकसभा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी अभी से हो रही है इस बात से अवगत भी कराया। ऋषीकेश सिंह भारत जोड़ो यात्रा में भी राहुल गांधी जी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत यात्री रहे हैं और 4 हजार किलोमीटर तक कदम से कदम मिलाकर यात्रा किये हैं।
ऋषिकेश सिंह ने अब तक की यात्रा को पूरी तरह से सफल बताते हुए कहा की राहुल जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देश के लोग अपार समर्थन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *