राहुल गांधी पर विवादित बयान के विरोध में पांकी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया संजय गायकवाड़ का पुतला दहन

राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान के विरोध में पांकी में कांग्रेस पार्टी के लोगों ने संजय गायकवाड़ का किया पुतला दहन
कांग्रेस नेता लालसुरज के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस पार्टी के लोगों ने रविवार की दोपहर शहीद भगत सिंह चौक पर राहुल गाँधी के खिलाफ विवादित बयान देने के आरोप में शिव सेना विधायक संजय गायकवाड का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम की शुरुआत कर्पूरी चौक से की गई इस दौरान कांग्रेस पार्टी के लोगों ने हाथ में. तख्ती एवं कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर पैदल मार्च करते हुए शहीद चौक पहुंचे जहां नुकड़ सभा के पश्चात शिवसेना विधायक संजय गायकवाड का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस नेता लालसुरज ने राहुल गांधी पर गलत टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता संजय गायकवाड़ को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि विधायक पर देशद्रोह का मामला। भी दर्ज होना चाहिए साथ ही इस तरह की टिप्पणी कांग्रेस पार्टी के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पुतला दहन कार्यक्रम में मौके पर अकमल खान, निरंजन यादव, आफताब आलम, भीम शुक्ला, अरविन्द सिंह, जितेंद्र महतो, सौदागर सिंह, कामख्या सिंह, नागेन्द्र सिंह, बाबूलाल सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।