राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पलामू में स्थगित होने के बाद मनिका में कांग्रेसियों ने किया बैठक।
राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पलामू में स्थगित होने के बाद मनिका में कांग्रेसियों ने किया बैठक।
मनिका: मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में दिन बुधवार को मनिका के कांग्रेस नेताओं ने बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव और बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ने किया। बैठक में बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से गढ़वा के गोदरनामा रंका के इलाके में सभा होने वाली थी। इसके बाद पलामू के रेहला में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने वाले थे। इसके साथ ही छात्रों व युवाओं से राहुल गांधी को सीधा संवाद करना था। लेकिन किसान आंदोलन के चलते राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल स्थगित हुई है। वही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा कि आप सभी ने जिस उमंग के साथ इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने को लेकर एकता दिखाया है इसके लिए आप सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हैं। जैसे ही प्रदेश से अगला कार्यक्रम को लेकर आदेश आता है हम सब मिलकर इसी उमंग के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करेंगे। वही मौके पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनिका मिथिलेश पासवान ने कहा कि मनिका विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामचंद्र सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए इससे कांग्रेस पार्टी का जनाआधार बढ़ेगी। साथ ही पलामू प्रमंडल के इकलौता आदिवासी विधायक भी हैं वही काफी अनुभवी विधायक है। युवा दल और जो भी प्रखंड के कांग्रेस के नेता हैं सभी लोग मांग करते हैं की चंपई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल में विधायक रामचंद्र सिंह को शामिल किया जाए यही पार्टी से हम लोग की मांग है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, बीससूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी, पूर्व मुखिया संजय सिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती, कांग्रेस प्रदेश सदस्य कामेश्वर प्रसाद यादव, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष मनिका विशाल पासवान, अरुण सिंह समेत अनेको कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
