राफा में कत्लेआम से बस एक कदम दूर इजरायल, इलाके को नर्क बनाने के लिए पहुंचे टैंक

0
Untitled

हले गाजा औऱ अब राफा में कत्लेआम मचाने के लिए इजरायली सेना पूरी तरह तैयार है। दरअसल, यहां यहूदी सेना के टैंक पहुंच चुके हैं। अमेरिका सहित अपने सभी साथी मुल्कों की धमकी के बाद भी पीएम नेतन्याहू के आदेश पर आईडीएफ राफा में निरंतर भीतर घुसती जा रही है।

गाजा के बाद अब राफा में कत्लेआम के आसार है।

चश्मदीदों का कहना है कि इजरायली फौज राफा में भी लोगों से उसी तरह पेश आ रही है, जैसे गाजा में हो रहा था। यहूदी फौज का सड़कों पर उत्पात मचाना और बमों की बारिश करना जारी है। रिपोर्ट है कि इजरायली टैंक अब रिहायशी क्षेत्रों तक भी पहुंच गए हैं।

इजरायली टैंक पूर्वी राफा में बहुत आगे बढ़ गए हैं। इजरायली फौज गाजा के साउथ सीमावर्ती शहर के कुछ आवासीय शहरों तक पहुंच गए हैं। लोगों ने बताया कि टैंकों को अहम सलाह अल-दीन सड़क से पार करते हुए देखा गया है। यूएन के एक अफसर ने कहा कि इजरायली आर्मी उनके दफ्तर से करीबन दो किमी दूर तक पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *