राधास्वामी संगठन की कन्यादान योजना के अंतर्गत विवाह उपहार सामग्री वितरण

आज राधास्वामी संगठन की कन्यादान योजना के अंतर्गत गोलगो पंचायत के प्रतिनिधि द्वारा जगदीश वर्मा (पता – डोमापहाड़ी, मोतीलेदा, बेंगाबाद) को उनकी भगिनी सीमा कुमारी के विवाह अवसर पर सहयोग प्रदान किया गया।

विवाह उपहार सामग्री संगठन की ओर से निम्न दीवान पलंग, फ्रिज,अलमीरा,ड्रेसिंग टेबल, कूलर, बर्तन सेट, सोफा सेट, पंखा, मिक्सर,ट्रॉली बैग आदि सामग्री प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त, विवाह में सहयोग स्वरूप ₹71,000/- (एकाहत्तर हजार रुपये) का चेक भी प्रदान किया गया।

संगठन के निरंतर कार्य

राधास्वामी संगठन पिछले 16 वर्षों से समाजहित में निरंतर कार्यरत है। इसके अंतर्गत –
• शिक्षा से विवाह तक बच्चियों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
• आवास योजना के तहत अब तक 2 लाभुकों को आवास उपलब्ध कराया जा चुका है तथा 09 आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही लाभुकों को चाबी सौंपी जाएगी।
• रोजगार सृजन हेतु संगठन द्वारा वाहन योजना के तहत पात्र लाभुकों को वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपनी आजीविका चला सकें।

संगठन के इस सराहनीय कार्य के लिए गिरिडीह नगर अध्यक्ष सह निगरानी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार उर्फ सुबोध सिंह ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक कुमार शर्मा सर एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार सिन्हा सर का हृदय से धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में ही मैं समाज के लोगों की सेवा व सहायता कर पा रहा हूँ। इस कार्यक्रम में जिला जोनल प्रभारी अमित कुमार के साथ संगठन के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed