राधा पार्वती एजुकेशनल ट्रस्ट ने विभिन्न क्षेत्र में बेहतर करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

राधा पार्वती एजुकेशनल ट्रस्ट ने विभिन्न क्षेत्र में बेहतर करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
_ महिलाएं हर क्षेत्र में कर रही है बेहतर कार्य ःअभिजीत गौतम
_ महिलाओं का सम्मान पहली प्राथमिकताः रवि केशरी

  • सशक्त महिलाएं समाज की नींव ः डा. पातंजलि
    फोटो महिलाओं को सम्मानित करते अतिथि
    गढ़वा ः एकल अभियान एवं राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में रंका में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें
    मुख्य अतिथि के रूप में रंका पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन ट्रस्ट के निदेशक डा. पातंजलि केशरी ने किया। अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्र में बेहतर करने वाली महिलाओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किय

अपने संबोधन में पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम मिश्रा ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने महिलाओं के साहस और संघर्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

ट्रस्ट के निदेशक डा. पातंजलि केशरी ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही एक मजबूत और समृद्ध समाज की नींव है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। जिस समाज में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है वह समाज महान होता है। हमारी संस्कृति रही है कि महिलाओं को देवी के रूप में भी सम्मान दिया जाता है।
मौके पर अंजू देवी, पूनम देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं को सम्मानित किया गया।