राॅंची। डीपीएस स्कूल के टीचर माइकल घोष का शव खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम जोन्हा फॉल पहुंची है।

अनगड़ा थाना की पुलिस भी उनके साथ जोन्हा जलप्रपात पर्यटन स्थल में मौजूद हैं। दोनों टीम मिलकर माइकल घोष की खोजबीन में जुटे हैं। वह जोन्हा फॉल की तेज धार में फोटो खींचाने के चक्कर में बह गए थे। माइकल घोष मूलरूप से धनबाद के निवासी हैं। वर्तमान में वे राॅंची के अल्कापुरी में रह रहे थे।

You may have missed