राँची में दो दिवसीय सी.एन.इ एंड ऐडवांस्ड स्किल वर्कशॉप का हुआ आयोजन

0
5a6775c0-c2de-4456-8666-2e650c97ea7e

मेदांता अब्दुर रज्जाक अंसारी मेमोरियल वीवर्स अस्पताल राँची में दो दिवसीय सी.एन.इ एंड ऐडवांस्ड स्किल वर्कशॉप का हुआ आयोजन

#राँची के अलग-अलग 20 हॉस्पिटल से 200 नर्सों ने वर्कशॉप में लिया भाग

राँची :- मेदांता हॉस्पिटल राँची द्वारा दो दिवसीय सी. एन.इ एंड ऐडवांस्ड स्किल वर्कशॉप का आयोजन रांची क्रिटिकल केयर सोसाइटी के सहयोग से किया गया।वर्कशॉप का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार भट्टाचार्य- प्रमुख, क्रिटिकल केयर एंड ट्रॉमा सेंटर रिम्स रांची, 2024-2025 श्री विश्वजीत कुमार, अस्पताल निदेशक मेदांता रांची तथा डॉक्टर तापस साहू- एसोसिएट डायरेक्टर क्रिटिकल केयर हेड मेदांता रांची ने किया।उन्होंने ने इस अवसर पर उपस्थिति नर्सों से
गंभीर रूप से बीमार मरीजों का मूल्यांकन कैसे करें के बारे में बतलाया। इस परिप्रेक्ष्य में अन्य उपस्थित डॉक्टरों ने भी अपने अपने तरीके से नर्सों को जानकारी दी।

इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल राँची के निदेशक डॉ विश्वजीत ने कहा कि मेदांता स्पताल राँची दवारा समय समय पर इस तरह की ट्रेनिंग नर्सों को दी जाती है ताकि उनमे क्रियान्वित शक्ति बरकरार रहे। साथ ही मरीजों की सेवा में किसी प्रकार की कोई कमी न रह पाए।

क्रिटिकल केयर नर्सों के लिए यह उन्नत कार्यशाला मेदांता रांची द्वारा आरसीसीएस के सहयोग से आयोजित की गई थी। कार्यशाला के दौरान मेदांता रांची की नर्सिंग अधीक्षक सुजीना, मेदांता रांची की नर्सिंग टीमें और रांची के कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया

इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल राँची के निदेशक डॉ विश्वजीत ने कहा कि मेदांता स्पताल राँची दवारा समय समय पर इस तरह की ट्रेनिंग नर्सों को दी जाती है ताकि उनमे क्रियान्वित शक्ति बरकरार रहे। साथ ही मरीजों की सेवा में किसी प्रकार की कोई कमी न रह पाए।

अंत में वर्कशॉप में सभी भागीदारों में पुरस्कार वितरण किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ वर्कशॉप समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *