पवित्रता, शुद्धता सीखाता है छठ महापर्व : सोनू नामधारी

0
60a5eb3f-b26f-4fae-8789-519a7e933462

पवित्रता, शुद्धता सीखाता है छठ महापर्व : सोनू नामधारी

इंडियन रोटी बैंक हर साल पांच हजार छठव्रतियों को बांटती है वस्त्र, पूजन सामग्री, नहाय-खाय तक निशुल्क वितरण रहेगा जारी।

सेवा के क्षेत्र में सालों से कार्यरत इंडियन रोटी बैंक ने हर साल की भांति आस्था के महापर्व छठ पर वस्त्र, पूजन सामग्री का निशुल्क वितरण किया। प्रदेश संरक्षक सोनू नामधारी के आवासीय कार्यालय में गुरुवार से शुरू हुआ साड़ी, धोती, पूजन सामग्री, आम की लकड़ी का दान नहाय खाय तक किया जा रहा है। मौके पर इंडियन रोटी बैंक को संचालित करने वाले संरक्षक सोनू नामधारी ने कहा कि झारखंड बिहार में आस्था के महापर्व को मनाने में हर धर्म, वर्ग, तबके के लोगों का जुड़ाव होता है। एकमात्र दर्शनीय देव भगवान सूर्य की उपासना वाला पर्व स्वच्छता एवं शुद्धता से जीवन जीने का शिक्षा देती है। जिसे मनाने में निस्वार्थ भाव से सेवा दी जाती है। सोनू नामधारी ने बताया कि सेवा के दिन इंडियन रोटी बैंक आपको धर्म-संप्रदाय, जाति-पाति से उपर उठकर जरूरतमंदों तक सेवाकार्य करती दिखाई पड़ेगी। साथ ही अपील करते हुए कहा कि नहाय खाय के दिन तक साड़ी, धोती, पूजन की सामग्री, आम की लकड़ी का निशुल्क वितरण आवास पर चलता रहेगा। जो भी छठव्रती महापर्व को मनाना चाहते हैं, उन्हें आईआरबी टीम हरसंभव मदद करने के लिए कृत संकल्पित है। इस दौरान पलामू के सेवादार सह इंडियन रोटी बैंक के राष्ट्रीय उप-प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि 15 राज्यों में 112 यूनिट संचालित इंडियन रोटी बैंक का सेवादान धार्मिक आयोजनों में अछूता नहीं रहता है। छठ महापर्व पलामू सिर्फ हिन्दू ही नहीं सिख, मुस्लिम भी छठ महापर्व को मनाते हैं। निस्वार्थ भाव से सेवादान करने का दूसरा नाम इंडियन रोटी बैंक बन चुका है। जहां हर धर्म को बराबर का सम्मान किया जाता है, एवं जरूरतमंदों को उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। जिसमें सूप, दौउरा, अगरबत्ती, माचिस, साड़ी, धोती, शॉल, आम की लकड़ी समेत अन्य पूजन सामग्री उपलब्ध कराया गया है। निशुल्क सामग्री का वितरण छठ महापर्व के नहाय खाय की संध्या तक जारी रहेगा। इस दौरान छठव्रतियों ने इंडियन रोटी बैंक की सेवा की प्रशंसा की, एवं बताया कि जब भी आवश्यकता होती है आईआरबी टीम का सहयोग मिलता है।
छठ महापर्व पर सेवा देने सोना महल के प्रोपराइटर धनंजय सोनी ने भागीदारी निभाते हुए सभी छठव्रतियों को शुभकामना दी। इस दौरान इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संयोजक साहेब नामधारी, उप संयोजक परवेज अख्तर, सतबीर कौर, दवेंदर कौर, अमरजीत कौर, रत्ना कौर, रामजी नामधारी, दिलीप गुप्ता, कमलेश दूबे, राकेश तिवारी मिकू, सुधीर सिंह, कृष्णा चंद्रवंशी, सतन पाल, अंशु शुक्ला, भुवनेश्वर बैठा समेत मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *